Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया

हरिद्वार(आरएनएस)।  वार्ड दो की भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा ने श्री विश्वनाथ धाम आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में पार्षद सुनीता ने नगर निगम के पर्यावरण पर्यवेक्षक और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। समारोह में शामिल लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी। पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि शहर और वार्ड की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सफाई कर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मचारियों का सभी को सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर डा. विशाल गर्ग, संजीव चौधरी, सुनील सेठी, विनोद मिश्रा विदित शर्मा, विकल राठी, सीताराम बड़ोनी, राम अवतार शमा, रूपेश बंसल, शुभम चौधरी, श्यामकृप्ण पांडे, सुनीता देवी आदि शामिल रहे।