Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

परचून की दुकान में लगी आग, दुकान स्वामी झुलसा

Spread the love

कोटद्वार(आरएनएस)।  भाबर क्षेत्र के अंतर्गत कलालघाटी स्थित एक परचून की दुकान में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दुकान मालिक भी झुलस गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नुकसान का जायजा लेते हुए दुकान स्वामी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गजेंद्र सिंह पुत्र आनंद सिंह की कलालघाटी में परचून की दुकान है। शनिवार को वे अपनी दुकान में बैठे हुए थे कि अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और सामान ने आग पकड़ ली। गजेंद्र सिंह ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनका हाथ व चेहरा झुलस गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण दुकान में रखा आठ लाख रुपये का सामान जल गया। दुकान ही उनकी आर्थिकी का साधन थी। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूसरी ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी पीड़ित दुकान स्वामी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।