Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

20 मई को अल्मोड़ा दौरे पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालय शिक्षा तथा संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 20 मई को अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी विशिष्ट अभ्यागत प्रभारी अधिकारी ने दी। डॉ. रावत 20 मई को प्रातः 8:30 बजे काठगोदाम से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे हवालबाग पहुंचेंगे, जहां वह विकासखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में शामिल होंगे और आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वह विकास भवन सभागार में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गोष्ठी वर्ष 2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शाम 5:00 बजे मंत्री डॉ. रावत सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में डिजिटल लाइब्रेरी, ऑक्सीजन बूस्टर प्लांट, रेडियोलॉजी विभाग में फ्लोरोस्कोपी मशीन, दंत रोग विभाग में सीबीसीटी तथा रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग में डीएलसीओ उपकरण का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे। रात्रि विश्राम वह सर्किट हाउस अथवा मेडिकल कॉलेज में करेंगे। अगले दिन 21 मई को प्रातः 10:30 बजे वह विकास भवन सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद अपराह्न 2:00 बजे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।