Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

औषधि निरीक्षक ने किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, एक का लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

Spread the love


अल्मोड़ा। नशा मुक्त उत्तराखंड और नकली दवाओं की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों और स्वास्थ्य सचिव तथा अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में की गई। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में एनआरएक्स दवाएं पाई गईं। स्टॉक का सत्यापन नहीं कराया गया और एनआरएक्स रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत फर्म का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध औषधियों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर भेजा गया है। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि वे एनआरएक्स दवाओं का स्टॉक सही तरीके से मेंटेन करें। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई जनपद में आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *