Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सांस्कृतिक विभाग कर्मचारी संगठन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी गठित

Spread the love


अल्मोड़ा। सांस्कृतिक विभाग कर्मचारी संगठन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर शनिवार को राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक विभाग के विभिन्न संवर्गों से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया और संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुमाऊँ मंडल की सभी इकाइयों के कर्मचारी उपस्थित रहे, जबकि पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों की इकाइयों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इसमें मिनिस्टीरियल, लेखा, तकनीकी और शैक्षणिक संवर्ग सहित विभाग के विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजेंद्र नयाल को मंडल अध्यक्ष, शिवराज सिंह बिष्ट को मंडल महासचिव, जगदीश बोरा को मंडल उपाध्यक्ष, चंचल तिवारी को मंडल कोषाध्यक्ष, आनंद सिंह को उपसचिव और किशन किशोर को मंडल संगठन मंत्री चुना गया। इसके साथ ही विवेक कुमार को जनपद अध्यक्ष नैनीताल, अखिलेश मौर्य को जनपद अध्यक्ष अल्मोड़ा तथा कविंद्र मेहता को जनपद अध्यक्ष पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जनमेजय तिवारी ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारी संगठन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि मंडल और केंद्रीय कार्यकारिणी आपसी समन्वय के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी। बैठक के दौरान अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। इसमें चंद्रशेखर उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, जीवन चंद्र को संगठन मंत्री, रेखा तिवारी को कोषाध्यक्ष और मोहित बिनवाल को महासचिव चुना गया। बैठक में यह भी बताया गया कि संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड (पर्वतीय) उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन से संबद्ध है और संगठन के माध्यम से कर्मचारियों के अधिकारों और दायित्वों को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *