Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खेलकूद प्रतियोगिता में वीपीकेएएस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Spread the love


अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने ‘भाकृअनुप उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 मार्च तक भाकृअनुप–केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार (हरियाणा) में किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थानों की 22 टीमों के लगभग 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान संस्थान की टीम का समन्वय और मार्गदर्शन डॉ. जे.पी. आदित्य और डॉ. आर.पी. मीणा ने किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में संस्थान के प्रतिभागियों ने कई पदक हासिल किए। डॉ. संथिया एस ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण और शॉट पुट में कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि डॉ. प्रकाश चन्द घासल ने डिस्कस थ्रो में रजत और शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा कुमारी आकांक्षा ने जेवलिन थ्रो में रजत तथा दीपक कुमार ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। टीम स्पर्धाओं में भी संस्थान का प्रदर्शन सराहनीय रहा। संस्थान की टीम वॉलीबॉल में सेमीफाइनल तथा बैडमिंटन और टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने विजेता खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में प्रक्षेत्र में खेल सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *