Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नव संवत्सर पर सांस्कृतिक शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार

Spread the love


अल्मोड़ा। हिन्दू सेवा समिति द्वारा नव संवत्सर के अवसर पर सिद्धि नोला पलटन बाजार से नंदा देवी मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों ने जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं और शहर के नागरिक शामिल हुए। सांस्कृतिक दलों, बच्चों और महिलाओं द्वारा लगाए गए माता के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में प्रतिभाग कर शोभायात्रा को आकर्षक बनाया। समिति पिछले 11 वर्षों से इस आयोजन का निरंतर आयोजन करती आ रही है। आयोजन का उद्देश्य नव संवत्सर की शुभकामनाएं देना और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, सुशील साह, कमल साह, नीरज बोरा, हरीश कनवाल, भैरव गोस्वामी, आशु गोस्वामी, पवन साह, पार्षद वैभव पांडे, गुंजन चम्याल, दीपक कुमार, अनुप भारती, दिनेश पांडे, दीपक शाह, भूपेंद्र भोज, आशीष वर्मा, रवि रौतेला, विपुल कार्की, पूरन रौतेला, बिन्नी वैष्णव, तारु जोशी, दीप डांगी, अमन नज्जोन, कार्तिक साह, निर्मल रावत, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *