Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को यूटिलिटी वाहन ने रौंदा

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। दून में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास बेकाबू यूटिलिटी चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक अपने गरीब परिवार का इकलौता सहारा था। निधन से तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मूलरूप से बड़कोट, उत्तरकाशी के वार्ड सात निवासी अनोद नौटियाल हाल में मोहकमपुर में गढ़ विहार फेस दो में रहते हैं। रविवार सुबह करीब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जब वह आईआईपी गेट नंबर-2 के पास पहुंचे तभी एक यूटिलिटी वाहन के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनोद सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे को लेकर उनके चचेरे भाई आकाश नौटियाल ने तहरीर दी। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत पर नंबर के आधार पर आरोपी यूटिलिटी चालक के खिलाफ सड़क हादसे की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।