Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भीख मंगवाने के लिए किशोरी का अपहरण, कर्नाटक से सकुशल बरामद

Spread the love

रुड़की। पिरान कलियर क्षेत्र से अपहृत किशोरी को पुलिस ने कर्नाटक से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी।

घटना 9 अप्रैल की है, जब आरोपी महिला किशोरी को कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई। इसके बाद 10 अप्रैल को किशोरी की मां ने थाना पिरान कलियर में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए। लोकेशन दिल्ली, लखनऊ और मध्यप्रदेश होते हुए कर्नाटक के बैंगलोर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम 16 अप्रैल को कर्नाटक पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद किया।

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पीड़िता का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और आरोपी महिला किशोरी को भीख मंगवाने के इरादे से अपने साथ ले गई थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।