Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रेड क्रॉस दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। रेड क्रॉस दिवस 8 मई को धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक नगर के एक होटल में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में बताया गया कि 8 मई को रेड क्रॉस दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट की जयंती है। वर्ष 1948 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था, जो मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। बैठक में निर्णय लिया गया कि नियमित रूप से रक्तदान करने वाले दाताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक आयोजनों का भी निर्णय लिया गया, जिससे लोगों की भागीदारी बढ़ाई जा सके। बैठक में जिला चेयरमैन आशीष वर्मा, सचिव विनीत बिष्ट, डॉ. जेसी दुर्गापाल, राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ अध्यक्ष अमित शाह मोनू, यूथ सचिव मनोज भंडारी मंटू, हरीश कनवाल, देवेंद्र भट्ट, मोहन चंद्र कांडपाल और अनूप साह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *