Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 5 हजार का चालान


अल्मोड़ा। जिले में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत धौलछीना पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में 5 हजार रुपये का नगद चालान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी करने वालों और किरायेदारों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने का मामला सामने आया। इस पर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 5 हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा अभियान के दौरान चार बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।