Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

माल रोड पर प्रवेश को लेकर पर्यटक व स्थानीय लोगों के बीच मारपीट

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। मालरोड पर प्रवेश को लेकर शहीद भगत सिह चौक पर पर्यटक व स्थानीय निवासी के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध कोतवाली मसूरी में मुकदम दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि शहीद भगत सिह चौक नगर पालिका बैरियर पर पर्यटक प्रशांत शर्मा निवासी नजफगढ़ दिल्ली अपने वाहन को मालरोड पर प्रवेश को लेकर खड़े थे। इसी बीच स्थानीय निवासी बलराम मौर्य भी मालरोड पर जाने के लिए पर्यटक वाहन के पीछे अपना वाहन लगा दिया। पर्यटक प्रशांत बैरियर पर तैनात कर्मचारियों के साथ मालरोड पर प्रवेश के लिए वार्ता कर रहे थे। इस बीच बलराम ने वाहन हटाने के लिए पर्यटक से कहा जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर मसूरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। पुलिस के समझाने के बाद भी दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।