Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा सोमेश्वर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी सोमेश्वर मंडल की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा समेत मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनने और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है। वहीं मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा ने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। इसके बाद तीन राज्यों में पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में सोमेश्वर चौक पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भुवन चंद्र जोशी, अंजली जोशी, वंदना आर्या, खड़क सिंह नेगी, कृष्णा भंडारी समेत मंडल समिति, शक्ति केंद्र संयोजक और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।