Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सरसों में अवैध खनन का आरोप, जांच की मांग

अल्मोड़ा। ग्राम सरसों निवासी नंदन सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी और खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2021 में ग्राम सरसो में सड़क कटान के दौरान निकले पत्थरों को ग्रामीण खेत निर्माण के लिए ले जा रहे थे। आरोप है कि दीवान सिंह पुत्र सुंदर सिंह की शिकायत पर खनन विभाग ने वर्ष 2025 में इन पत्थरों को सील कर दिया था।

नंदन सिंह बिष्ट का आरोप है कि मार्च 2026 में दीवान सिंह ने उन्हीं सील किए गए पत्थरों को बेचने के उद्देश्य से निकलवाया। इसके बाद दो मई को कुछ मजदूर दोबारा पत्थर लेने पहुंचे, लेकिन वीडियो बनाए जाने पर वहां से चले गए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पांच मई को ग्राम प्रहरी राजू बिष्ट ने मौके पर दीवान सिंह, उसके पुत्र रवि बिष्ट और एक कर्मचारी को कार्य करते हुए देखा।

शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।