Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नर्सिंग बेरोजगार बोले- हम पर झूठे मुकदमे दर्ज किए

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। नर्सिंग बेरोजगारों ने वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि नर्सिंग बेरोजगार वर्षवार भर्ती की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। कहा कि मांगों को लेकर उत्तराखंड सरकार के मंत्री समेत 55विधायकों ने उनकी मांगों को लेकर सहमति जताई जिसके संबंध में पत्र भी उन्हें सौंपा। कहा कि नर्सिंग बेरोजगारों ने भर्ती की मांग को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कहा कि सरकार की ओर से आश्वासन तो मिला लेकिन मामला फाइलों में ही बंद रह गया। कहा कि विगत दिनों से नर्सिंग बेरोजगारों ने एकता विहार में धरना प्रदर्शन किया लेकिन अधिकारियों ने सुध तक नहीं ली। कहा कि अनशन के दौरान एक दर्जन से अधिक बेरोजगार की तबीयत बिगड़ी थी जिसमें से 6 कर्मी आईसीयू में भर्ती हुए। कहा कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने उन्हें समर्थन दिया और उनके आंदोलन में सक्रिय रहीं लेकिन अब उनके आंदोलन को राजनीति से जोड़कर टिप्पणी की जा रही है। कहा कि कई संगठनों ने उन्हें समर्थन दिया लेकिन संगठनों ने सिर्फ बयानबाजी की और वीडियो बनाए। कहा कि आंदोलन के दौरान नर्सिंग बेरोजगारों पर पानी की सप्लाई बाधित होने समेत कई आरोप लगाए हैं जो बेबुनियाद हैं। नर्सिंग बेरोजगार मधु ने कहा कि नर्सिंग बेरोजगारों पर राजनीति करने का आरोप लगाया जा रहा है जो निराधार है। कहा कि सरकार को जल्द मांगों को पूरा करना चाहिए।