Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सल्ट से लापता व्यक्ति हरियाणा से सकुशल बरामद

Spread the love

अल्मोड़ा(आरएनएस)। सल्ट थाना क्षेत्र से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को पुलिस ने हरियाणा के झज्जर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। व्यक्ति के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस के अनुसार बीती 26 अप्रैल को सल्ट क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना सल्ट में सूचना दी थी कि उसका पति बिना बताए घर से कहीं चला गया है। महिला ने बताया था कि उसका पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थाना सल्ट पुलिस ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए व्यक्ति की तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा व्यक्ति को झज्जर, हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक लखविंदर सिंह, लोकेश कुमार, हेड कांस्टेबल संजू कुमार और राजकुमार शामिल रहे।