Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिला योजना बैठक से पहले सदस्यों का चयन नहीं होने पर पार्षदों में नाराजगी

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर निगम के पार्षदों ने जिला योजना बैठक से पूर्व सदस्यों का चयन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में पार्षदों ने प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

पार्षदों का कहना है कि जिला योजना बैठक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का महत्वपूर्ण मंच है, लेकिन बिना सदस्यों का चयन किए बैठक आयोजित करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की भावना के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि संविधान के 74वें संशोधन और जिला योजना समिति की व्यवस्था के तहत नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से जिला योजना में रखा जा सके।

पार्षदों ने मांग की कि जिला योजना बैठक से पहले पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए सदस्यों का चयन किया जाए, जिससे नगर निगम के प्रतिनिधियों को भी जनता की आवाज उठाने का अवसर मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद वैभव पांडेय, गुंजन चम्याल, दीपक कुमार और अनूप भारती शामिल रहे।