Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सेलाकुई में श्रमिक आंदोलन की आड़ में उपद्रव करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)। डिक्सन फैक्ट्री में चल रहे श्रमिक आंदोलन के दौरान उपद्रव और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने मंगलवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने फैक्ट्री परिसर और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की थी। इस मामले में थाना सेलाकुई में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित होकर विभिन्न कंपनियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़का रहे हैं तथा काम पर जाने वाले कर्मचारियों के साथ जोर-जबरदस्ती और मारपीट का प्रयास कर रहे हैं। इनमें कुछ लोग पूर्व में हुई पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मौ. फरमान निवासी सहारनपुर हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई, रोहित निवासी पीलीभीत हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई तथा मनोज यादव निवासी देवरिया हाल निवासी बंजारागली सेलाकुई शामिल हैं।