Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा की कोर कमेटी बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर मंथन-


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत सोमवार को पार्टी कार्यालय पातालदेवी में अल्मोड़ा विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और अनुभवी कार्यकर्ताओं को विभिन्न शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही उन्हें नियमित प्रवास कर संगठन को मजबूत बनाने का दायित्व भी दिया गया। बैठक में आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम समेत संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक के बाद अल्मोड़ा नगर मंडल के लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र बैठक तथा मंडल अध्यक्षों के साथ टिफिन बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के समन्वयक एवं दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और शक्ति केंद्र स्तर तक सक्रिय भागीदारी पार्टी की सफलता का आधार है। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा में दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 जून को अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। दूसरे दिन ग्रामीण मंडल के ग्राम वल्टा में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, लता वोहरा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मंगल सिंह, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्य सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।