Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्यपाल गुरमीत सिंह तीन दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे, बिनसर में किया पौधारोपण

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे। बिनसर पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान राज्यपाल ने बिनसर स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के अतिथि गृह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।