Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रेडक्रॉस ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love


अल्मोड़ा। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, रेडक्रॉस पदाधिकारियों, यूथ रेडक्रॉस के सदस्यों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि संस्था सामाजिक सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’, उपसचिव अभिषेक जोशी, वरिष्ठ सदस्य कृष्ण बहादुर सिंह, रवि रौतेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, गोविंद मटेला, अनुज साह, वन दरोगा इंदिरा मर्तोलिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस दौरान रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े अभियान आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *