Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खेल दिवस पर रानीखेत में 5 ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता शुरू

Spread the love


रानीखेत। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग अल्मोड़ा के तत्वावधान में रानीखेत में 5 ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की सात टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मुकाबले में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए चिलियानौला की टीम को 5-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में चिलियानौला-2 और कैंट इंटर कॉलेज के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें चिलियानौला-2 ने 3-1 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में दीपक शर्मा और कुणाल बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि हर्षित आर्या ने ऑफिशियल के रूप में दायित्व निभाया। इस अवसर पर जितेंद्र नेगी, दीपक बिष्ट, विक्रम फर्त्याल, जुबेद अहमद सहित अनेक खेलप्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करना तथा हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाना है। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *