Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ऑपरेशन प्रहार के तहत 96 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान कोसी पुल के पास बिना नंबर प्लेट की टीवीएस जूपिटर स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार संजय कनवाल उर्फ सोनू, पुत्र चंदन सिंह, निवासी सेनार, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 96 पाउच माल्टा देसी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर कोतवाली सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।