Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों की दी जानकारी

Spread the love

अल्मोड़ा। महिला कोतवाली पुलिस ने हरिदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, यातायात नियम, महिला सुरक्षा, मानव तस्करी और नए कानूनों की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर जागरूक किया। इस दौरान अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद और महिला कांस्टेबल कविता भी मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने नशा मुक्त अभियान के तहत मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, अवैध नशा तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, महिला सुरक्षा और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मानव तस्करी की पहचान और उससे बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपदा हेल्पलाइन 1070, डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता बताते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से जागरूक नागरिक बनकर समाज में अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने का भी आह्वान किया।