Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधारने और सुरक्षा इंतजाम तेज करने के निर्देश

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला हाईवे सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर सड़क सुरक्षा, दुर्घटना संभावित स्थलों, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने, क्षतिग्रस्त संकेतकों और क्रैश बैरियरों की मरम्मत कराने, आवश्यक स्थानों पर चेतावनी संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगाने तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियों की नियमित कटाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने सदस्य सचिव के रूप में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों और अब तक की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे।