Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

धौलादेवी में कई युवाओं और महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Spread the love

अल्मोड़ा। धौलादेवी प्रमुख लीला पूरन सिंह बिष्ट के आवास पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मेलगांव (काभड़ी) की महाविद्यालय दन्या की उपाध्यक्ष विद्या जोशी सहित कई युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रमुख लीला पूरन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नंदा बल्लभ जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हरीश जोशी तथा नगर अध्यक्ष हरीश जोशी मौजूद रहे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विद्या जोशी, दीक्षा जोशी, पूजा जोशी, विमला रावत, गीता जोशी, अंजली, रमेश जोशी, गीता जोशी, ललिता जोशी और डाली जोशी शामिल रहे। नवसदस्यों ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर में युवाओं के साथ हुए लाठीचार्ज और कथित बर्बरता से वे आहत हैं। उनका कहना था कि युवाओं की आवाज को दबाने की घटनाओं से निराश होकर उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया। धौलादेवी प्रमुख लीला पूरन सिंह बिष्ट ने सभी नवसदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा, युवाओं, महिलाओं और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।