Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

धारानौला के मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापा, एक्सपायरी दवाओं की हुई जांच

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में मंगलवार को ‘सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत धारानौला बाजार क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी दवाओं की विशेष रूप से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को नियमानुसार कैश मेमो संधारित करने, एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग लेबलयुक्त बॉक्स रखने, प्रत्येक ग्राहक को बिल उपलब्ध कराने तथा एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित रखरखाव और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी संचालकों से औषधि संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने की अपील की।