Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर रामकृष्ण कुटीर में विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Spread the love

अल्मोड़ा। रामकृष्ण कुटीर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः साढ़े छह बजे से मंगल आरती, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन, विशेष पूजा, हवन, भोग आरती, पुष्पांजलि तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कुटीर के नित्य विदानंद ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया। प्रातःकालीन बेला में संन्यासियों ने मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया, जबकि श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा व्यक्त की। रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन भी हुए। इस अवसर पर स्वामी मायाधीशानंद, राजू महाराज, अमन कुमार, ज्ञान मायानंद महाराज, महापौर अजय वर्मा, नीरज भट्ट, डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, डॉ. ललित जोशी, प्रो. एस. ए. हामिद, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल सहित कुटीर के संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।