Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर के उप्रेती खोला स्थित नंदा देवी क्षेत्र में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सुबह 6:29 बजे उप्रेती खोला क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देशन में फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि नवीन जोशी पुत्र मोहन जोशी के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया और आवश्यक जांच के बाद स्थिति को सामान्य किया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया।

रेस्क्यू अभियान में एफएस डीवीआर विपिन बडोला, फायरमैन प्रेम सिंह, धीरेंद्र सिंह, रवि आर्या तथा महिला फायरमैन मनीषा गोस्वामी शामिल रहे।