Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिलाधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण अभियान की सुनवाई प्रक्रिया का किया निरीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विसंगतियों के लिए जारी नोटिसों की सुनवाई जनपद में लगातार जारी है। सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बूथ संख्या-135 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पंचधारा का निरीक्षण कर सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुनवाई के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत कर प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया और यह जाना कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। उन्होंने बूथ पर तैनात कार्मिकों एवं नियुक्त एईआरओ से सुनवाई की प्रगति, प्राप्त प्रकरणों और उनके निस्तारण की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत विसंगतियों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो। उन्होंने अधिकारियों को मतदाताओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने और सुनवाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।