Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दो दिन से लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Spread the love

अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने दो दिन से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को सोमेश्वर निवासी हरीश कोहली ने अपनी नाबालिग पुत्री के 3 अगस्त से बिना बताए घर से चले जाने की सूचना कोतवाली सोमेश्वर में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया और आवश्यक पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद गुरुवार को पुलिस ने नाबालिग को सोमेश्वर क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की सराहना करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद किया।