Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा में भाजपा की तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भी इसका स्वागत किया। यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को अल्मोड़ा की राष्ट्रनिष्ठा का परिचायक बताते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और वीरों के त्याग की याद दिलाता है। दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ करने वाला बताया। तिरंगा यात्रा में महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सिकंदर पवार, प्रकाश भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, ठाकुर संदीप सिंह, दिनेश मठपाल, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, प्रकाश बिष्ट, संजय जोशी, राहुल जोशी, पूनम त्रिपाठी, पूनम वर्मा, आशा बिष्ट, मोनू साह, अभिषेक जोशी, श्याम पांडे, मीरा मिश्रा, विपिन बिष्ट, अजित पवार,जगमोहन बिष्ट, बीना नयाल, जगदीश चौहान एवं जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।