Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्य जूनियर एथलेटिक्स में एपीएस रानीखेत की प्रिय ने जीता स्वर्ण, तनुजा को कांस्य

Spread the love

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में प्रिय गिरी ने स्वर्ण और तनुजा माहरा ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की राह आसान कर ली। देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट में कक्षा 10 की छात्रा प्रिय गिरी ने अंडर-16 शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कक्षा 12 की छात्रा तनुजा माहरा ने अंडर-18 वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सितंबर में आयोजित होने वाली नॉर्थ ज़ोन एथलेटिक्स मीट के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा शिक्षक सैम स्मिथ एवं भूपेंद्र परिहार सहित हेम पंत, बृजेश जोशी, काबू सिंह, कमल जोशी और रश्मि तिवारी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए नॉर्थ ज़ोन एथलेटिक्स मीट के लिए शुभकामनाएं दीं।