Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Spread the love

अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। नगर के एक होटल में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें विशाल फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चौहान ने केक काटकर सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रघुनाथ सिंह चौहान के राजनीतिक जीवन और विधायक के रूप में उनके कार्यकाल को विकासपरक बताते हुए कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान रिकॉर्ड संख्या में सड़कों का निर्माण हुआ, जो आज भी क्षेत्र के विकास की पहचान हैं। वक्ताओं ने दावा किया कि जितनी सड़कें उनके कार्यकाल में बनीं, उतनी किसी अन्य विधायक के कार्यकाल में नहीं बन सकीं। इसके अलावा अनेक पेयजल योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य भी उसी अवधि में पूरे किए गए, जिनका लाभ आज भी क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।

रघुनाथ सिंह चौहान ने जन्मदिन समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है तथा आगे भी वे क्षेत्र की जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, रवि रौतेला, संदीप श्रीवास्तव, ललित लटवाल, अर्जुन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, मदन बिष्ट, हिमांशु बनौला सहित पार्टी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।