Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा, अल्मोड़ा को कृषि मॉडल जिला बनाने पर जोर

Spread the love

अल्मोड़ा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव राधिका झा ने सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत जनपद में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागों को समन्वित और लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर प्रभावी रणनीति बनाई जाए ताकि अल्मोड़ा को कृषि के मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जा सके। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य और सहकारिता विभागों की प्रगति, उपलब्धियों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों की जानकारी दी। संयुक्त सचिव राधिका झा ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना है। इसके लिए जनपद एवं क्षेत्रवार माइक्रो प्लान तैयार कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागों को नियमित निगरानी करते हुए परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी संचालन के लिए जनपद स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।