Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मजखाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 479 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Spread the love


अल्मोड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड द्वाराहाट के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मजखाली में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में कुल 658 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को संचालित योजनाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर में जनसामान्य की ओर से 43 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनका निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाए जाने के लिए 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से 479 लोगों को लाभान्वित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्वे, जिला पंचायत सदस्य दीपक प्रभाकर, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, हेमा अधिकारी, हेमा बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *