Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हिंदू सेवा समिति ने हंसराज का हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार

Spread the love


अल्मोड़ा। थाना बाजार में मृत पाए गए हंसराज का हिंदू सेवा समिति और स्थानीय लोगों ने पूरे हिंदू रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मकान मालिक जमाल सिद्दीकी सहित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सहयोग कर सामाजिक सौहार्द और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार थाना बाजार निवासी हंसराज कोशिक अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए। वह पेंटर का काम करते थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। घर से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मकान मालिक तथा हिंदू सेवा समिति को सौंप दिया गया। बताया गया कि हंसराज पिछले करीब 25 वर्षों से थाना बाजार में रह रहे थे। उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाते हुए मकान मालिक जमाल सिद्दीकी, नूर खान, यासर खान, जैद सिद्दीकी और सद्दाम हुसैन ने हिंदू सेवा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर विश्वनाथ घाट पर उनका अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान समिति के सुशील साह, कमल साह, भैरव गोस्वामी, बलवंत राणा, पवन साह, कमल तिवाड़ी, मनोज वर्मा कांची, नीरज बोरा और पार्षद गुंजन सिंह चम्याल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सम्मानजनक अंतिम विदाई का हकदार है। इंसानियत और मानवीय संवेदनाएं किसी धर्म की सीमाओं में बंधी नहीं होतीं। समिति ने संकल्प दोहराया कि कोई भी व्यक्ति अंतिम विदाई से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *