अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न बैंकों और निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के माध्यम से कुल 214 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया। सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी विक्रम दास ने बताया कि रोजगार मेले में कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आरबीएल बैंक, एक्सिस बैंक और पुखराज हेल्थ केयर के मानव संसाधन अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए, जिसके बाद 214 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। मेले में पहुंचे बेरोजगार युवाओं को नगर सेवायोजन कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार और कनिष्ठ सहायक अर्जुन आर्या ने रोजगार मेले से संबंधित जानकारी दी। साथ ही अभ्यर्थियों का क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कराया गया।
रानीखेत में रोजगार मेले में 214 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन









Leave a Reply