अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर, विकासखंड हवालबाग में सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता को लेकर निर्वाचन प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया, चुनाव के महत्व और लोकतंत्र में सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। ईएलसी नोडल अधिकारी रेणुका जोशी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निर्वाचन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 12 के दिव्यांशु बिष्ट ने प्रथम और कक्षा 11 के मनीष सिंह स्यूनरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 की दिया आर्या प्रथम और भूमिका भोज द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में मूल्यांकन और निर्णायक की भूमिका ललिता रौतेला और रेणुका जोशी ने संयुक्त रूप से निभाई। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्या संगीता पंत, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्रधानाचार्या संगीता पंत ने प्रतियोगिता के विजेताओं और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में निर्वाचन प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित







Leave a Reply