Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बारिश के बीच लमगड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा बाजार

Spread the love


अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भाजपा लमगड़ा मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कल्याणिका पब्लिक स्कूल से शुरू होकर हरी भवन तक पहुंची यात्रा में लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा लमगड़ा बाजार राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं और युवाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और उत्साहपूर्ण बना दिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागी पूरे मार्ग पर देशभक्ति का संदेश देते हुए आगे बढ़े। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह सिजवाली ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा इस यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से परिचित कराना है। ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति सम्मान और नागरिक दायित्व का प्रतीक है, जबकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी ने इसे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने वाला आयोजन बताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यबोध की भावना विकसित करते हैं। यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष दीपक पांडेय, नंदन बिष्ट, नीमा ढैला, नेहा तिवाड़ी, महिपाल नैनवाल, पुष्कर नैनवाल, रमेश कुमार, भीम ढैला, विजय सत्वाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *