Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धौलादेवी के कार्मिकों की बैठक आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धौलादेवी के कार्मिकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 1 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना में कार्मिकों के मेहनत की कमाई को शेयर बाजार के हवाले कर दिया गया है। जिससे उनका भविष्य असुरक्षित हो गया है। जबकि पुरानी पेंशन कार्मिकों के बुढ़ापे की लाठी है। उन्होंने कहा कि कार्मिक अब अपनी इस मांग को लेकर जागरूक हो रहे हैं और पुरानी पेंशन लेकर ही मानेंगे। इस मौके पर सभी ने एक स्वर में 1 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली में रामलीला मैदान में आयोजित पेंशन शंखनाद रैली में प्रतिभाग करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता एनएमओपीएस धौलादेवी के ब्लॉक मंत्री नितेश काण्डपाल ने की। संचालन ब्लॉक संयोजक राजू महरा ने किया। बैठक में डॉ. गिरजा भूषण जोशी, त्रिवेंद्र सिंह, मनोज बिष्ट, भोला दत्त पंत, जीवन साह, त्रिभुवन बिष्ट, मोनिका वर्मा, शोभा मिराल, दीपा उप्रेती, प्रेमा गढ़कोटी, चन्द्रशेखर नेगी, उमेश लोहनी, रमेश जोशी, पूरन पाण्डेय, गिरीश सिंह गैड़ा, सुशील तिवारी, बबली गोस्वामी, नन्दकिशोर आर्य, मीनाक्षी आगरी, सविता तिवारी, रेखा पंत, दीवान राम कोहली सहित दर्जनों कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *