Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित फरार वारंटी अभियुक्त बांदा से गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा।

एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। न्यायालय द्वारा एनडीपीएस अधिनियम से सम्बन्धित फरार अभियुक्त कल्लू राम के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके विरुद्ध उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में अपील लम्बित थी उक्त अभियुक्त विगत काफी समय से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचंद्र पंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वांरटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी कर अथक प्रयासों से शुक्रवार 04 अगस्त को अभियुक्त कल्लू राम निवासी ग्राम बिलगांव थाना बिसन्दा, जिला बांदा, यूपी को दबिश देकर बांदा से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, कांस्टेबल अमित मलिक, कोतवाली रानीखेत से शामिल रहे।