Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एडीजी अभिनव कुमार समेत 6 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

Spread the love

देहरादून।  उत्तराखंड पुलिस के एडीजी अभिनव कुमार सहित 6 पुलिस अधिकारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार 25 जनवरी को सभी 6 अधिकारियों के नामों की सूची जारी की है। इन सभी को देहरादून में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के नाम-
धन सिंह तोमर पुलिस उप अधीक्षक जनपद चमोली।
नंदन सिंह बिष्ट (एम) पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड।
गणेश लाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
महेश चंद्र चंदोला निरीक्षक (एम) अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखंड।
रमेश चंद्र भट्ट, उप-निरीक्षक, विशेष श्रेणी जनपद चंपावत।