Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी का देवभूमि उत्तराखंड विवि में स्वागत

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  जानी मानी आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी का गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जया किशोरी इन दिनों श्री श्री बालाजी सेवा समिति एवं देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दून पहुंची हुई हैं। यह आयोजन 2 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक गुरु नानक इंटर कॉलेज ग्राउंड रेसकोर्स में हो रहा है। जिसमें जया किशोरी कथा का वाचन कर श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण भक्ति, धर्म, नीति और जीवन के गूढ़ रहस्यों से अवगत करा रही हैं। कथा के दौरान कुछ समय निकालते हुए उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय का विशेष भ्रमण किया।
विवि अध्यक्ष संजय बंसल, उपाध्यक्ष अमन बंसल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संकाय सदस्यों ने उनका स्वागत किया। जया किशोरी ने छात्रों के साथ भी संवाद किया और उन्हें आध्यात्मिकता, जीवन मूल्यों, सकारात्मक सोच तथा आत्म-विकास के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विवि भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न संकायों, शोध प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, इनोवेशन केंद्र एवं छात्र सुविधाओं को देखा।