Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अक्षय कुमार और जैकी भगनानी ने की उत्तराखंड की तारीफ

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार व फिल्म निर्माता जैकी भगनानी से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉफी टेबल बुक भेंट की। अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग में बड़ा मजा आया। वह उत्तराखंड में पहली बार शूटिंग को आए। यहां की हर एक डेस्टिनेशन बहुत शानदार है। फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि पिछले 20 दिनों से मसूरी और देहरादून में शूट के दौरान उन्हें कई शानदार अनुभव हुए है। वह बार-बार यहां आना चाहेंगे। उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी चौहान ने अब तक उत्तराखंड में हुई बॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग की जानकारी दी और कहा कि उत्तराखंड सरकार की सिंगल विंडो सिस्टम की वजह से उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के रास्ते आसान हुए हैं। इसलिए अनेक फिल्म निर्माता उत्तराखंड आने को तैयार हैं। आगे भी आने वाले सालों में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में होने जा रही है।