Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिला योजना के माध्यम से हुए टेण्डर में अनियमितता का आरोप

Spread the love


अल्मोड़ा

आज बालेश्वर वार्ड सभाषद एवं जिला योजना समिति के सदस्य जगमोहन सिंह बिष्ट ने प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को पत्र सौंपकर टेण्डर निरस्तीकरण की मांग की।सौंपे पत्र में सभाषद ने कहा है कि जिला योजना के अंर्तगत वार्ड बालेश्वर में बालेश्वर मंदिर ढूंगाधारा से बाजार की ओर सी सी मार्ग व दीवार का कार्य जिला योजना के माध्यम से करवाने हेतु टेण्डर निकले थे एवं इस कार्य हेतु टेण्डर डाले गये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब टेण्डर खोले गये तो उक्त कार्य में टेण्डर के शेड्यूल बी में विभागीय कैशियर के हस्ताक्षर एवं मोहर नहीं थे तथा शेड्यूल बी में ठेकेदार का नाम भी नहीं था।जिससे स्पष्ट तौर पर अनियमितता दिखती है।पत्र के माध्यम से उन्होंने निवेदन किया है कि इस निविदा को निरस्त कर नियमानुसार पुनः इस कार्य के लिए निविदा निकाली जाए।इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिला योजना के अन्य टेण्डरों की भी जांच की जाए क्योंकि उनमें भी अनियमितता हो सकती है।उन्होंने बताया कि उनके द्वारा ही जनहित में ये कार्य जिला योजना में पास करवाया गया था।पत्र की प्रतिलिपि उनके द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को भी प्रेषित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *