1001600623

Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस : 14 बोतल अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1001600623

अल्मोड़ा

राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 05.06.2023 की रात्रि में चेकिंग के दौरान अभियुक्त आनन्द सिंह को 14 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अभियुक्त सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा शराब खरीद कर अपने गांव में लोगों को अधिक दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाना चाहता था, जिसे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त
आनन्द सिंह पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तुलडी जलना, थाना लमगडा, जिला अल्मोड़ा

आपराधिक इतिहास
1-Fir No-22/13 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम
2-Fir No-09/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम

पुलिस टीम
1- हे०कानि० दीपक सिंह मेहरा, थाना लमगड़ा
2-कानि० भूपाल सिंह, थाना लमगड़ा