Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत हरियाणा के 03 युवकों को किया गिरफ्तार

Spread the love

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग/गंदगी करने वालों पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक- 12.05.2023 को कोतवाली अल्मोड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि बेस तिराहा अल्मोड़ा पर 03 व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग कर रहे है। सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा व डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो तीन व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। जिस पर तीनों व्यक्तियों को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार व्यक्ति
1-ओम दत्त निवासी खेटकी, ढौला, गुड़गांव, हरियाणा
2-मोहन लाल निवासी पलरा, गुड़गांव, हरियाणा
3-देवेन्द्र यादव , निवासी दुड़ाडेरा, गुड़गांव, हरियाणा