Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस के जवान ने नगदी से भरे खोए पर्स को ढूढ़कर लौटाया

Spread the love


अल्मोड़ा। शुक्रवार 09 जून को दिल्ली निवासी राजीव रावत अपने पैतृक गांव मानिला आये हुए थे। भिकियासैंण जैनल पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय उनका पर्स कहीं गिर गया था। पर्स की स्वयं तलाश करने पर जब पर्स नहीं मिला तो उनके द्वारा नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित पर्स खोने की सूचना हेल्पलाइन नंबर डायल 112 दी गई। डायल 112 की सूचना पर एचपीयू भिकियासैंण में तैनात कांस्टेबल सुरेश कोरंगा द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से पर्स को ढूंढकर पर्स स्वामी के सुपुर्द किया गया। खोया हुवा पर्स पूर्ण पैसों व सामग्री सहित वापस पाकर पर्स स्वामी राजीव रावत द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की और कांस्टेबल सुरेश कोरंगा का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *