Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस के जवान ने अथक प्रयासों से ढूंढा कीमती मोबाईल

Spread the love

डेढ़ लाख का कीमती सैमसंग एस 22 मोबाईल खोने से मोबाईल स्वामी थे परेशान

राजशेखर नारायण निवासी हंस हैण्डूलम, डीनापानी का सैमसंग कम्पनी का मोबाइल एस 22 जिसकी कीमत उनके द्वारा डेढ़ लाख रुपये बताई गयी, कसार देवी क्षेत्र में खोने की सूचना कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस को दी गयी तथा कीमती फोन खोने से काफी परेशान थे। कोतवाली अल्मोड़ा में तैनात कानि0 केशव भौत द्वारा मोबाइल स्वामी को मोबाइल ढूढ़ने का भरोसा दिलाकर कसारदेवी क्षेत्र में मोबाईल की लोकेशन के आधार पर ढूढखोज करते हुए अथक प्रयासों से उक्त खोये मोबाईल को ढूढ़कर सही सलामत मोबाईल स्वामी के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर मोबाईल स्वामी राजशेखर नारायण अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा अल्मोड़ा पुलिस के जवान केशव भौत का आभार व्यक्त कर अल्मोड़ा पुलिस की प्रशंसा की गयी।